Bhulekh Bihar (बिहार भूमि जानकारी) खाता, खेसरा, भू नक्शा Land Record Bihar

Bhulekh Bihar (बिहार भूमि जानकारी पोर्टल) बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी जमीन से जुड़े रिकॉर्ड जैसे खाता नंबर, खेसरा नंबर, जमाबंदी, और भू-नक्शा घर बैठे देख सकते हैं।

पहले भूमि अभिलेख प्राप्त करने के लिए राजस्व कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब जमीन के रिकॉर्ड जैसे की अपना खाता, खेसरा/खतौनी, भू नक्शा, जमाबंदी पंजी, दाखिल खारिज (Mutation), और अन्य लैंड रिकार्ड्स Online प्राप्त कर सकते है।

Bihar Bhumi इस पोर्टल पर उपयोगकर्ता जिले, अंचल और मौजा का चयन करके अपनी जमीन का पूरा विवरण निकाल सकते हैं। खाता और खेसरा नंबर से जमीन का मालिकाना रिकॉर्ड, रकबा, किस्म, और दर्ज नाम आसानी से देखा जा सकता है।

Jamabandi Bihar ऑनलाइन कैसे देखें

Page – Jamabandi Panji

  • जमाबंदी प्रति पेज पर अपना जिला और अंचल चुनके Proceed करे बादमे हल्का और मौजा चुने खोजने के लिये दिये गए ६ विकल्पों में से एक विकल्प चुनकार जानकारी दर्ज करे।
  1. भाग वर्तमान/पुष्ट संख्या वर्तमान
  2. रैयत का नाम से खोजे
  3. खाता नंबर से खोजे
  4. समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार खोजे
  5. प्लाट नंबर से खोजे
  6. जमाबंदी संख्या से खोजे
  • उदाहरण के लिये हम यहा प्लाट नंबर से खोजे चुन रहे है बादमे कॅप्टचा कोड डालकर Search करे।
Jamabandi Panji Search

  • जमाबंदी पंजी की सूचि आ जायेगी इसमें जमाबंदी पंजी के सामने दिये गए देखे आइकॉन पर क्लिक करे।
Jamabandi Panji Suchi

  • जमाबंदी पंजी प्रति आयेगी इसमें जमीन/रैयत की जानकारी, अंतिम लगान का विवरण, जमाबंदी के विरुद्ध दाखिल ख़ारिज का विवरण और अन्य जानकारी मिलेगी इसका प्रिंट लेने के लिये Print पर क्लिक करे।
Jamabandi Panji Prati

Bhumi Jankari Advanced Search कैसे करें

Portal – Bhumi Jankari – Advanced Search

  • भूमि जानकारी – Advanced Search से आप सामने दिये गए लैंड रिकार्ड्स प्राप्त कर सकते है।
  1. Online Registration (2016 To Till Date)
  2. Post Computerisation (2006 To 2015)
  3. Pre Computerisation (Before 2005)
  • आपके जो रेकॉर्ड चाहिये उसे चुनकर जानकारी दर्ज करके Search करे।
Bhumi Jankari - Advaned Search

भू नक्शा बिहार पोर्टल से प्लॉट मैप देखें

Portal – bhunaksha.bihar.gov.in

  • बिहार भू नक्शा यानि जमीन नक्शा देखने के लिये भू नक्शा बिहार पोर्टल पर जाये बादमे View Map पर क्लिक करे।
Bhu Naksha Bihar Portal

  • District, Sub Div, Circle, Mouza, Survey Type, Map Instance, Sheet No. चुने बादमे नक़्शे में से प्लाट चुने या फिर सर्च करे उसके बाद Plot Info के निचे LPM Report पर क्लिक करे।
Bhu Naksha Search

  • आखिर में भू नक्शा एक pdf में खुल जायेगा यहाँ प्रिंट और उसे डाउनलोड कर सकते है।
Bihar Bhumi Naksha

दाखिल खारिज (Mutation) ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

Page – Dakhil Kharij – Apply Online

  • दाखिल खारिज़ के लिये ऑनलाइन आवेदन करना है तो बिहारभूमि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है उसके लिये पर्सनल और पत्ते की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करले बादमे बिहारभूमि पोर्टल पर लॉगिन करले।
Bihar Bhumi Registration
Biharbhumi Login

  • लॉगिन करने के बाद सर्विसेस मे से ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करे इस सर्विस को चुने।
Online Dakhil Kharij Application

  • दाखिल खारिज ऑनलाइन आवेदन करने के लिये नीचे दी गई जानकारी दर्ज करे।
  1. आवेदक की जानकारी
  2. दस्तावेज की जानकारी
  3. खरीदने वाले की जानकारी
  4. बेचने वाले की जानकारी
  5. प्लाट की जानकारी
  6. दस्तावेज अपलोड
Dakhil Kharij Details

  • जानकारी दर्ज करने के बाद दाखिल खारिज का आवेदन Submit करे बादमे प्रिंट निकाल ले इसके सात वाद संख्या दी जायेगी इससे आप दाखिल खारिज के आवेदन की स्थिति देख पायेंगे।

दाखिल खारिज (Mutation Status) ऑनलाइन कैसे चेक करें

Page – Dakhil Kharij (Mutation Status)

  • दाखिल खारिज की स्थिति देखे पेज पर आने के बाद जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष चुनकर Proceed करे खोजने के लिए दिये गए विकल्पो से एक चुनकर जानकारी दर्ज करे।
  1. केस नंबर से खोजे
  2. डीड नंबर से खोजे
  3. मौजा से खोजे
  4. प्लाट नंबर से खोजे
  • उदाहरण के लिए हम प्लाट नंबर से खोजे चुन रहे है बादमे कॅप्टचा कोड डालकर Search करे।
Application Status of Mutation

  • म्युटेशन आवेदन की सूचि आयेगी सूचि के सामने दिये गए View आइकॉन पर क्लिक करे।
  • म्युटेशन आवेदन की स्थिति आयेगी इसका आप प्रिंट निकाल सकते है और रिसीप्ट की कॉपी और रिजेक्शन नोटिस भी देख सकते है।
Mutation Status

Bihar Bhumi पर कौन से जमीन रिकॉर्ड देख सकते हैं

> अपना खाता देखे
> भू नक्शा बिहार
> ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करे
> दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखे
> आम सूचना
> ऑनलाइन एल.पी.सी. आवेदन करे
> एल.पी.सी. आवेदन स्थिति देखे
> भू-लगान
> परिमार्जन
> जमाबंदी पंजी देखे
> भू- मानचित्र
> DCLR म्युटेशन अपील कोर्ट
> अपर समाहर्ता न्यायालय (दाखिल-खारिज पनरीक्षण एव जमाबंदी रद्दीकरण)
> निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का पपत्र
> भू-अभिलेख एव परिमाप निदेशालय
> बिहार भूमि न्यायाधिकरण
> डिजिटल सेवा कनेक्ट के साथी लॉगिन करे
> Dashboard
> बिहार भूमि संपर्क जानकारी
> Other Services

बिहार भूमि संपर्क नंबर और ईमेल

Department of Revenue and Land Reforms
Government of Bihar
Old Secretariat, Bailey Road, Patna – 8000015
Tel: 18003456215
Email: [email protected]

Visit the Official Portal
biharbhumi.bihar.gov.in